मरकर 5 बार ज़िंदा हुई महिला, बोली- '5 बार देखकर आई स्वर्ग...'
मरकर 5 बार ज़िंदा हुई महिला, बोली- '5 बार देखकर आई स्वर्ग...'
Share:

हाल ही में एक महिला ने एक यूट्यूब चैनल पर अपनी चौंकाने वाली कहानी बताई है। इस महिला का दावा है कि उसकी 5 बार मौत हो गई है तथा हर बार वो जिंदा हो जाती है। उसने एक नहीं बल्कि 5 बार स्वर्ग जाने का दावा किया है। उसका नाम कबालगुनी रीना है। उन्होंने दावा किया कि सबसे पहले उनकी मौत गाय के हमले में हुई थी। तब वो दफनाए जाने के चलते जिंदा हो उठीं। दूसरी बार वो बाथरूम में फिसल गईं। तीसरी बार कार हादसे में उन्हें एक कार ने जोरदार टक्कर मारी थी, उसमें रीना के छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए। 

रीना ने कहा कि वो ईश्वर की अच्छाई की गवाही देने के लिए धरती पर हैं। उनका कहना है कि पहली बार एक गुस्साई गाय ने उन्हें उठाकर फेंक दिया था। वो उनके पेट पर चढ़ गई थी। आसपास उपस्थित लोग उन्हें बचाने के बजाय बस ये दृश्य देख रहे थे। उनके शरीर पर सींग मारे जाने की वजह से चोट आई। वो खड़ी हुईं और धड़ाम से नीचे गिर गईं। वो तब सांस नहीं ले पा रही थीं। मगर दोबारा सांस वापस आने तक उन्होंने एक अनोखा दृश्य देखा। 30 वर्षीय रीना ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी जगह देखी, जो जीवन में इससे पहले कभी नहीं देखी थी। वो इसे स्वर्ग बताती हैं। वो लोगों को दूर से रोते हुए सुन सकती थीं। मगर मौत के अगले दिन यानी जिस दिन उन्हें दफनाया जाना था, वो अचानक से जिंदा हो गईं तथा लोग ये सब देखकर चिल्लाने लगे। 

रीना बोलती हैं कि यदि आपके जाने का समय नहीं आया है, तो फिर आपके साथ चाहे जो हो जाए, आप बच जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक समय पर उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी थी। चिकित्सकों ने उनसे कहा था कि ऑपरेशन करा लो नहीं तो 3 माह ही जी पाओगी। उनका कहना है कि वो आज भी पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि उनके दावों की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में इनमें कितनी वास्तविकता है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

BJP पर CM नीतीश का बड़ा हमला, शिक्षक आन्दोलन बना नया हथियार

बेदर्दी निकली बेटी अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट

जीजा ने सरेआम साले पर बरसाई गोली, चौंकाने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -