बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये
बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये
Share:

जी हाँ आज आपके फेवरेट एक्टर और बॉलीवुड के बाजीराव कहे जाने वाले रणवीर सिंह का आज जन्म दिन है तो कीजिये उनके लिए दिल से दुआ और पंहुचा दीजिये उन्हें और भी ज्यादा सफलता के शिखर पर ...

तो आइये इस ख़ास मौके पर हम रणवीर को जन्म दिन के साथ ईद की भी तहे दिल से बधाई देते हुए,करते है उनके करियर से सम्बंधित कुछ ख़ास बातें

रणवीर सिंह का जन्‍म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी हैं। तथा इन्होने अपनी पढाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्‍स, मुंबई से पूरी की साथ ही इन्होने इंडियाना विश्‍वविद्यालय, ब्‍लूमिंगटन से कला में स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त कीा तथा रणवीर ने एक्टिंग के अलावा एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के भी तौर पर काम किया.

यदि इनके करियर की बात की जाये तो इन्होने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की जिसे लोगो ने खूब सराहा तथा इन्हे इसके लिए बेस्ट सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। इसके बाद इन्होने कई सुपरहिट फिल्में दी जिनमे रामलीला,बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में भी शामिल हैं। 

बैसे तो रणवीर ने बहुत कम समय में इतनी सफलता हासिल कर ली की आज उन्हें बॉलीवुड का बेस्ट और सबसे उर्जाबांन अभिनेता माना जाता हैं। एक बार फिर से आपको आपके जन्म की हार्दिक शुभकामनाये।  
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -