बर्फ के नीचे दब गई गर्लफ्रेंड, घर पहुंचा तो कर लिया सुसाइड
बर्फ के नीचे दब गई गर्लफ्रेंड, घर पहुंचा तो कर लिया सुसाइड
Share:

मोंटाना। मोंटाना में हिमस्खलन के चलते एक महिला पर्वतारोही की मौत हो जाने से उसका सहयोगी गमगीन हो उठा। वह यह सदमा सहन नहीं कर पाया और, कुछ समय बाद उसने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मोंटाना के मेडिसन रेंज में दो पर्वतारोही हेडेन केनेडी और पर्किंस सर्दन पर्वतारोहण कर रहे थे। मगर इसी बीच मौसम खराब हो गया।

पहाड़ से हिमस्खलन होने लगा। हिमस्खलन की चपेट में महिला पर्वतारोही पर्किंस 23 वर्ष आ गई। करीब 150 फीट की बर्फ की मोटी परत गिरने से महिला बर्फ के नीचे ही दब गई। मगर अपने सहयोगी की मौत को केनेडी 23 वर्ष सहन नहीं कर पाए और, घर पहुंचने के बाद रविवार को उनकी मौत की जानकारी सामने आई।

केनेडी की मौत से न केवल उनके माता - पिता दुखी हो उठे, बल्कि देशभर में लोग उन्हें याद करते रहे। उनके माता पिता का कहना था कि, केनेडी एक अच्छे इंसान थे। वे अपने रिश्तों को महत्व देते थे। केनेडी ने मौत से दो हफ्ते पहले एक क्लाइंबिंग ब्लॉग पर लिखा था कि, उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई दोस्तों को पहाड़ों पर मरते देखा है। उन्होंने लिखा,ये हमारे खेल का दर्दनाक सच है। पर्वतारोहण या तो एक खूबसूरत तोहफा है या फिर एक अभिशाप।

इन रेखाओं से व्यक्ति के साथ होने वाली घटनाओं को पहचाना जा सकता है

उत्तराखंड के कैलाश पर्वत पर दिखा भगवान शिव का चमत्कार

इस समय पूजा करने से भगवान शिव होते है प्रसन्न

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -