महिलाओं को देता था कर्ज, नहीं चुकाने पर करता था सेक्स की मांग, पत्नी ने करवाई हत्या
महिलाओं को देता था कर्ज, नहीं चुकाने पर करता था सेक्स की मांग, पत्नी ने करवाई हत्या
Share:

बेंगलुरू : एक विवाहिता ने ही अपने पति की सुपारी दे दी। दरअसल सुपारी देने का कारण था कि उसका पति महिलाओं को कर्ज के जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और सेक्स किया करता था। जब इस बात की जानकारी महिला को लगी तो महिला गुस्से में पागल हो गई। ऐसे में उसने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दे दी और 6 लोगों की सहायता से उसने पति की हत्या की। महिला का नाम डोरीन कुमार 48 वर्ष बताया जाता है।

महिला ने अपने पति की हत्या के लिए चार आरोपियों को 30 लाख रूपए दिए। आरोपियों के साथ महिला ने पति जी. कुमार की हत्या पुलकेशी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कलपल्ली कब्रिस्तान में की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब जी. कुमार की हत्या को लेकर जांच की तो यह बात सामने आई कि पैट्रिक पी, एस दिनेश, एस अविनाश को हत्या की साजिश में लिप्त पाया।

इस पर पुलिस ने इन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान डोरीन कुमार के भी हत्या में लिप्त होने की जानकारी सामने आई इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दरअसल महिला का पति जी कुमार महिलाओं को ब्याज पर कर्ज देता था और उनके सामने कर्ज न चुकाने के एवज में सेक्स की मांग करता था। पत्नि को उसके नाजायज़ संबंधों की भी जानकारी थी। ऐसे में उसने उसे अपने व्यवहार को सुधारने की सलाह दी मगर उसने ध्यान नहीं दिया. जिसके बाद पत्नि ने पति की हत्या कर दी।

अंकुरित चने से बढ़ाएं अपने पुरुषत्व की ताकत

टीवी पर कभी पार्वती के रूप में आयी थी,लेकिन अब पानी में बिकनी पोज़ दे रही है यह एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -