बॉडी बनाने के चक्कर में शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए दंग
बॉडी बनाने के चक्कर में शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए दंग
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में 26 वर्ष का युवा मरीज बार-बार उल्टी एवं पेट दर्द की समस्या लेकर इमरजेंसी विंग में आया। वह कुछ भी खा नहीं पा रहा था। OPD में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ। तरुण मित्तल ने उसकी जांच रिपोर्ट देखी तो हैरान रह गए। क्योंकि मरीज की आंतों में 39 सिक्के एवं 37 चुंबक के टुकड़े मिले। हालांकि, चिकित्सकों ने सर्जरी कर मरीज की जान बचा ली। 

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर तरुण मित्तल ने बताया, परिजनों के पास मरीज के पेट का एक एक्सरे था। जिसमें सिक्कों एवं चुंबकों जैसी चीजें नजर आ रही थीं। पेट का सीटी स्कैन किया गया तो सिक्कों एवं चुंबक के भारी बोझ की वजह से आंत में रुकावट देखी गई। मरीज को तुरंत सर्जरी के लिए तैयार किया गया। इस के चलते पता चला कि चुंबक एवं सिक्के छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में उपस्थित थे। चुंबकीय प्रभाव ने 2 लूपों को एक साथ खींच लिया तथा इसे नष्ट कर दिया। 

तत्पश्चात, मरीज के पेट का निरीक्षण किया गया तो सिक्कों एवं चुंबकों का भारी भंडार मिला। फिर चिकित्सकों ने सर्जरी करके कुल 39 सिक्के (1, 2, 5 रुपये के सिक्के) एवं 37 चुंबक (दिल, गोलाकार, सितारा, गोली और ट्रेंगल आकार) निकाले। उपचार के पश्चात् 7 दिन तक निगरानी में रखने के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। पूछताछ करने पर मरीज ने कहा कि उसने सिक्के शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए निगले थे। सिक्कों में जिंक होता है तथा उसने चुंबक इसलिए निगला जिससे सिक्के आंत में चिपके रहें एवं जिंक का अधिक अवशोषण हो सके। चिकित्सकों ने बताया कि युवक मनोरोगी है एवं उसका उपचार भी चल रहा है।  

MP के इन 2 मासूम छात्रों ने जीता दिल, रास्ते में मिलें हजारों रुपए के नोट लेकर पहुंच गए थाने

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -