2.20 करोड़ रूपए का घर सिर्फ 168 रूपए में बिका!
2.20 करोड़ रूपए का घर सिर्फ 168 रूपए में बिका!
Share:

लंदन। एक महिला को अपने पड़ोसियों से विवाद करना और झगड़ा करना महंगा पड़ गया। दरअसल जब यह मामला न्यायालय में पहुंचा तो न्यायालय ने आदेश दिया कि कानूनी फीस और लागत निकालने के लिए 76 हजार पाउंड की वसूली के उद्देश्य से घर को बेचने का आदेश दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में भारतीय मूल की 43 वर्ष की शिक्षिका रेखा पटेल ने केवल 2 पाउंड में अपना घर सेल कर दिया।

हालांकि रेखा पटेल का अपने घर के पास में रहने वाले पड़ोसियों से घर के निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। रेखा ने वर्ष 2010 में ग्लोसोप के सिमंडली गांव में 2 लाख पाउंड रूपए खर्च किए। इसका रिनोवेशन हुआ मगर फिर पड़ोसियों ने विरोध किया। पड़ोसियों की परेशानी घर में लगे टाईल्स थीं।

दरअसल रिनोवेशन के दौरान पड़ोसियों की करीब 12 टाईल्स क्षतिग्रस्त हो गई थीं। फिर रेखा ने घर बेचने का निर्णय लिया। पड़ोसियों ने झगड़े के कारण न्यायालय में वाद दायर किया और फिर रेखा को बड़ी रकम अदा करना पड़ी। घर की मार्केट वैल्यू करीब ढाई लाख पाउंड आंकी गई।

भारतीय रूपए में यह 2.20 करोड़ रही। मगर महिला को यह घर बेहत सस्ते में 168 रूपए में बेचना पड़ा। महिला इसे सस्ते में बेचना चाहती थी। गौरतलब है कि रेखा ने इसे दो निजी कंपनियों को बेच दिया था। दरअसल उनके साथ उन्होंने करीब 10 वर्ष के किराए का अनुबंध किया था।

IS के खात्मे के लिए रूस के साथ अमेरिका: व्हाइट हाउस

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

ट्रंप ने पूरा किया चुनावी वादा, यूएस-मेक्सिको की सीमा के बीच बनेगीं दीवार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -