दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर हुई मौत, ऐसा रहा हादसे का मंजर
दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर हुई मौत, ऐसा रहा हादसे का मंजर
Share:

रायसेन/ब्यूरो। आये दिन सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे है। आपको बता दे की रायसेन के बरेली में मजदूरों से भरा तेज रफ्तार वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लोग ग्राम टोंगा बम्होरी में धान की निंदाई करने के लिए लोना पठार थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा से आए थे।

आपको बता दे की अमजदूर काम पूरा करने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे तभी ग्राम भोड़िया के पास बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर संतोष ने बताया कि बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मनी 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शेष 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बरेली से 108 एंबुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल नगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

3 लाख का टॉप पहनकर आलिया भट्ट ने दिखाया बेबी बंप, तस्वीरें देख खुश हुए फैंस

फिल्म सूर्या 42 का म्यूजिक कंपोज करेगा ये शख्स

कौन सा दो वर्षीय फसल चक्र उत्तराखण्ड के वर्षा आश्रित क्षेत्रों में लोकप्रिय है?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -