महुआ लेने गई महिला के ऊपर हाथियों के झुंड ने किया हमला, हुई दर्दनाक मौत
महुआ लेने गई महिला के ऊपर हाथियों के झुंड ने किया हमला, हुई दर्दनाक मौत
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहाँ हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। महिला की आयु 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिस समय उस पर हमला हुआ, वह जंगल से महुला लेने गई हुई थी। रामगढ़ मंडल के वन अफसर (DFO) नीतीश कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी रांची से लगभग 65 किलोमीटर दूर खोखा गांव में हुई है।

सोमवार प्रातः महिला महुला लेने के लिए जंगल गई हुई थी। इस के चलते ही तीन हाथियों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया तथा कुचलकर उसकी जान ले ली। DFO ने बताया कि इसी प्रकार की एक घटना जिले के पुराना साइटिका गांव में भी हुई थी। तब हाथी के हमले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर तौर पर चोटिल हो गया था। उसका सरकारी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

ऐसी ही एक घटना असम के बोको शहर के गांव से भी सामने आई थी। खेत पर काम कर रहे लोगों के सामने अचानक से जंगली हाथियों का झुंड सामने आ गया। इसमें नर, मादा और हाथी के बच्चे सम्मिलित थे। किसानों ने जब झुंड को नजदीक आते देखा तो उन लोगों ने शोर मचाते हुए हाथियों को वापस जंगल की तरफ खदेड़ने की कोशिश की थी। हाथियों पर शोर का असर नहीं हुआ। झुंड को हिंसक होता देख किसान अपनी जान बचाकर भागने लगी। इसी बीच एक किसान अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था। उसके पीछे हाथी पड़ गया। तेजी से दौड़ते आ रहे हाथी को भगाने के लिए दूसरे किसान जोरों से चिल्ला रहे थे, मगर हाथी रुका नहीं। हाथी ने जमीन पर गिरे युवक को कुचलने की कोशिश की एवं बाद में दांत गड़ा दिए। इस क्षेत्र में हाथी और इंसान के बीच आए-दिन मुठभेड़ होती रहती है। कई लोगों की जान भी हाथी के हमले में जा चुकी है।

'मंत्री का बेटा बने मंत्री और विधायक का बेटा विधायक, लेकिन बिहार का बेटा', PK का बड़ा बयान

'ज्यादा मक्खन लगाने वाला नहीं, काम पसंद आए तो वोट दें वरना...', नितिन गडकरी की दो टूक

बिलकिस बानो केस: 11 दोषियों की रिहाई का आधार क्या ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से माँगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -