नई दिल्ली: हॉस्पिटल में भर्ती और अपनी अंतिम सांसे गिन रहे बीमार पिता को उनकी बेटी ने फेवरेट रम पिलाई। पिता के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण से बेटी ने इंजेक्शन से उन्हें रम पीला दी। रम पिलाने के कुछ समय के उपरांत पिता का देहांत हो गया। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। बेटी और पिता का इमोशनल रिलेशनशिप भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे रहे है।
पेनोलोप अन नाम की युवती ने अपने पिता को रम पिलाने का वीडियो टिकटॉक पर साझा किया है। जिसमे वह अपने बीमार पिता को Bundaberg Rum पिलाते हुए हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में उनके पिता हॉस्पिटल के बेड पर दिखाई दे रहे है, वहीं पेनोलोप उनके पास खड़ी हुई हैं। पेनोलोप वीडियो में इंजेक्शन से रम भरती हुई नजर आ रही है। वीडियो कैप्शन का सार है, 'पिता के साथ एक आखिरी ड्रिंक।।।। इससे पहले वो दुनिया से अपना शरीर छोड़ें... आई लव यू'।
Daughter gives dad final sip of his favorite drink before he dies https://t.co/oo7oumTjTo pic.twitter.com/5ApwkvwSr1
— New York Post (@nypost) July 2, 2022
जिसके उपरांत वह इशारों में यह कहते हुए दिख रहे हैं उनको रम पसंद आई। कई लोगों ने वीडियो पर कमेन्ट किया है कि यह बेटी और पिता का खास रिश्ता दिखाई देता है। जिस अंदाज में बेटी ने अपने पिता की इच्छा पूरी की, वह लोगों को काफी पसंद आई। वीडियो में वह पिता को संबोधित करते हुए कह रही हैं, मैं आपके लिए रम लेकर आ गई हूँ, अब इसे मैं इंजेक्शन से आपके मुंह में डालूंगी। जिसके उपरांत वो थोड़ी सी मात्रा में रम अपने पिता के मुंह में डालती हैं, वहीं वो यह पूछती भी दिखती हैं कि आखिर रम का स्वाद कैसा है?
जापान सरकार ने शिंज़ो आबे की हत्या के मामले में टास्क फाॅर्स गठित किया
क्या T20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर को मिलेगी जगह ? जानिए क्या बोले वसीम जाफ़र