कर्नाटक में एक कोरोना संदिग्ध की मौत, दुबई से भारत लौटा था शख्स
कर्नाटक में एक कोरोना संदिग्ध की मौत, दुबई से भारत लौटा था शख्स
Share:

नई दिल्ली: आखिरकार वही हो गया जिसका डर जताया जा रहा था। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पहली मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक के 76 साल के एक शख्स की मौत कोरोना वायरस की वजह से होने की संभावना जताई गई है। यह भी बताया गया है कि रोगी हाल ही में दुबई से कर्नाटक लौटा था। हालांकि अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

इसके अलावा कोरोना वायरस के निरंतर बढ़ रहे मामलों के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने कुछ नए यूरोपीय देशों के वीजा निरस्त कर दिया है। मंगलवार को भारत सरकार ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी तौर पर ख़ारिज कर दिया है। इन देशों के नागरिकों को फिलहाल भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि अब भारत में कोरोना वायरस के तक़रीबन 50 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 34 भारतीय हैं और 16 इटली के नागरिक हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बुधवार को दिल्ली के टर्मिनल 3 एयरपोर्ट में एयर इंडिया- AI138 फ्लाइट लैंड हुई है। इस फ्लाइट में कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है, क्योंकि मिलान में इस विमान को बगैर जांच के रवाना कर दिया गया था। सूचना मिलने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए। एयर इंडिया की इस फ्लाइट में तक़रीबन 80 यात्री आए हैं। इन सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच जारी है।

आखिर क्यों दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जारी किया नोटिस ?

दबाव में भारतीय शेयर बाज़ार, लेकिन Yes Bank के शेयरों में उछाल जारी

मध्यप्रदेश में राजनीतिक संकट पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, कहा-“Twice A Year”...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -