महाकाल के दर्शन करने गए दर्शनार्थियो की जीप शिप्रा में डूबी
महाकाल के दर्शन करने गए दर्शनार्थियो की जीप शिप्रा में डूबी
Share:

मध्यप्रदेश / इंदौर : धार से उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने आए दर्शनार्थियों की जीप नृसिंह घाट पर शिप्रा नदी में डूब गई। करीब 2 घंटे के बाद जीप को बाहर निकाला गया। किस्मत से जिस समय यह हादसा हुआ उस वक़्त जीप में कोई नहीं था।

ड्राइवर सुखदेव वास्केल ने बताया कि धार से वह रिश्तेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर, सोनू मास्के, कमल सहित करीब 11 लोगों को लेकर महाकाल दर्शन करने आया था। दोपहर करीब 2.30 बजे नृसिंह घाट पर जीप खड़ी कर दी। शाम 7.30 बजे जीप लुढ़कते हुए नदी में चली गई। उस समय मैं चाय पीने गया था।

अन्य लोग महाकाल मंदिर गए थे। इस घट्न की खबर लगते ही महाकाल थाना टीआई अनिल सिंह चाैहान, एसआई अभिषेक जादव, रंजीत सिंह मौके पर पहुच गए और तत्काल कार्यवाही करते हुए क्रेन को बुलवाया गया और जीप को बाहर निकलवाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -