बेटी के बॉयफ्रेंड व भाई का रेप करने वाली महिला को 4 साल की सजा
बेटी के बॉयफ्रेंड व भाई का रेप करने वाली महिला को 4 साल की सजा
Share:

नई दिल्ली : यूएस के मैसाचुसेट्स की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला को अपनी बेटी के 15 वर्षीय बॉयफ्रेंड और उसके जुड़वा भाई के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। महिला को चार साल की सजा सुनाई गई है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान हीथर सेलिन्स के तौर पर हुई है। सेलिन्स ने न सिर्फ एक बच्चे का रेप किया बल्कि उसे बहकाकर इस काम के लिए उकसाया। पीड़ित इस घटना की तस्वीर किसी को दिखा रहा था तभी इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद सेलिन्स को मार्च 2014 में गिरफ्तार किया गया था। इन तस्वीरों में यह दिख रहा था कि किस तरह सेलिन्स के द्वारा पीड़ित का शारीरिक शोषण किया जाता था। पीड़ित के द्वारा पेश किए गए प्रमाण के आधार पर पुलिस ने सेलिन्स को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ के दौरान सेलिन्स ने स्वीकार किया कि वो टीनेज ब्रदर्स के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में शामिल हैं। सेलिन्स ने अपनी सफाई में कहा 'मेरा खुद पर नियंत्रण नहीं था और पीड़ित ने भी 15 साल के लड़के जैसा व्यवहार नहीं किया था।' दूसरी तरफ पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि रेप के बाद वो बेहद निराश था। मन में आत्महत्या का खयाल भी आया था। पीड़ित ने कहा 'मैंने कई रातें रोकर बिताई हैं। ऐसा लगता था कि मेरी कोई कीमत ही नहीं। एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि ये दुनिया मुझे छोड़ देना चाहिए।'

देश की राजधानी फिर हुई कलंकित, दो लड़कियों से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

कातिल बने बड़े भाई के दोस्त

बेरहमी से कर दी गई कारोबारी की हत्या

गर्लफ्रेंड की बहन को गोली मारकर सिरफिरे आशिक ने खुद को...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -