Video...ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, हुई मौत
Share:

दाहोद : यहां के रेलवे स्टेशन पर एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला चलती रेल को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन इस चक्कर में उसका पैर फिसल गया और वह रेल के बीच जाकर फंस गई। बाद में महिला को बाहर निकाल तो लिया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरूवार दोपहर की बताई गई है। प्रापत जानकारी के अनुसार प्रति दिन की तरह ही दाहोद और आनंद के बीच चलने वाली मेमु रेल स्टेशन पर आई थी।

रेल में बैठने के लिये बेसतीबेन नामक महिला अपनी बहू के साथ स्टेशन पर पहुंची। इसी बीच समय होने पर रेल चल दी थी। धीमी गति से चलने वाली रेल में महिला की बहू तो जैसे-तैसे डिब्बे के अंदर पहुंच गई लेकिन महिला का पैर फिसल गया और वह रेल के नीचे आकर बुरी तरह से फंस गई।

इसकी जानकारी लगते ही स्टेशन के अधिकारी और रेलवे पुलिस बल पहुंचा तथा नीचे फंसी महिला को निकालने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे के बाद जैसे-तैसे महिला को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला अपने बीमार पति की दवाई लेने के लिये दाहोद आई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -