छेड़ा तो महिलाओं ने चखा दिया मजा
छेड़ा तो महिलाओं ने चखा दिया मजा
Share:

बरेली :  यहां कुछ महिलाओं ने एक अधेड़ को इसलिये चप्पलों से पीट दिया, क्योंकि वह राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। हालांकि पहले तो महिलाओं ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब उसकी हरकत बढ़ने लगी तो महिलाओं ने उसे ऐसा मजा चखाया कि उसने कान पकड़कर माफी तो मांगी ही आगे से कभी किसी को छेड़ने से भी तौबा कर ली।

मामला बरेली के श्यामतगंज का बताया गया है। जानकारी मिली है कि दो महिलाए बाजार में सामान खरीदने के लिये गई थी तभी भीड़ का फायदा उठाते हुये एक अधेड़ व्यक्ति ने महिलाओं को छेड़ा। बताया गया है कि पहले तो महिलाओं ने भीड़ का टल्ला लगना समझा, परंतु बाद में अधेड़ ने महिलाओं को हाथ लगाया था, बस फिर क्या था, दोनों महिलाएं अधेड़ मनचले पर टूट पड़ी।

अधेड़ की हरकतों का जब पता अन्य महिलाओं को भी लगा तो वे भी अपने हाथ साफ करने से चुकी नहीं। अधेड़ को इतना मारा गया कि वह तौबा करने लगा। हालांकि बाद में महिलाओं ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

फेसबुक की फोटो अपलोड कर दिया पोर्न साइट पर, छा..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -