सोनिया गांधी हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकार
सोनिया गांधी हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकार
Share:

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भोजन में कथित तौर पर दूषित पदार्थ का करने के कारण फूड प्वाॅइजनिंग हो गई। इसके बाद उन्हें सर गंगाराम चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उनकी जल्द ही छुट्टी होने की उम्मीद की जा रही है। सर गंगाराम चिकित्सालय प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस राणा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में अब सुधार है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तरप्रदेश में एक चुनावी प्रचार में शामिल हुई थीं उसी दौरान उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर हुआ था। दरअसल उन्हें रोड़ शो के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी थी और तभी से वे विभिन्न राजनीतिक मोर्चों में अधिक नज़ीर नहीं आईं। इसके बाद उन्हें अमेरिका में बीमारी के चलते उपचार दिया गया। उन्हें बुखार की परेशानी भी रही है। जिसके कारण उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया जा चुका है।

लालू प्रसाद यादव ने बताया मोदी सरकार को हराने का फार्मूला

दिग्विजय पर गिरी गाज, गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हुई छुट्टी

राहुल गाँधी अभी मेच्योर नहीं है, उन्हें राजनीति में और समय मिलना चाहिए - शीला दीक्षित

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -