तो क्या आपके भी शरीर के इन अंगो पर तिल मौजूद है, अगर हां तो जानें क्या है राज
तो क्या आपके भी शरीर के इन अंगो पर तिल मौजूद है, अगर हां तो जानें क्या है राज
Share:

समुद्रशास्त्र में इंसान के चेहरे पर जो तिल मौजूद होते हैं उसका बड़ा ही महत्व बताया गया है। क्या आप जानते हैं की शरीर पर मौजूद तमाम तिल का काफी महत्व होता है। हर तिल इंसान का भविष्य बताता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर के किसी भी हिस्से पर अगर तिल हो तो उसका आपके जीवन में काफी महत्व होता है। तो चलिए आज हम आपसे आपके शरीर पर मौजूद तिल के बारे में बात करते हैं जिसका आपके जीवन में काफी महत्व है। इन तिलों को देखने पर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 

समुद्रशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की नाभि पर या फिर उसके आस-पास कोई भी तिल मौजूद हो तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों के सौभाग्य हमेशा साथ होता है। लेकिन अगर यही तिल पेट पर हो तो इसका मतलब यही है की उस व्यक्ति के साथ हमेशा हानि ही होती रहती है। इसके अलावा अगर किसी इंसान की पीठ पर तिल हो तो वह बहुत कामुक प्रवृत्ति का होता है। इतना ही नहीं इसके पास कभी पैसों की कमी भी नहीं आती। जिसके भौंहे के आस-पास तिल होता है उसे काफी शुभ माना जाता है इतना ही नहीं ऐसे लोगों का दाम्पत्य जीवन काफी सुकून भरा होता है।

जिन व्यक्तियों के आंखों के नीचे या फिर नाक के पास तिल होता है ऐसे व्यक्ति स्वभाव से शांत होते हैं और कम बोलने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को समझना काफी मुश्किल होता है। ठोंड़ी पर तिल होना भी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों के पास धन की आवक कभी कम नहीं होती और हमेशा सुख-समृध्दी बनी रहती है।

 

आपके हाथ की सबसे छोटी उंगुली बंया करती है जीवन के सारे राज़

सूचना आयुक्त ने कहा, बहू ले सकती है ससुर की पेंशन की जानकारी

न हो परेशान राखी के त्यौहार पर ऐसे करें अपनी बहन को खुश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -