4G : प्रियंका के साथ शाहरुख और सचिन भी लगे रिलाइंस जिओ की लाइन में
4G : प्रियंका के साथ शाहरुख और सचिन भी लगे रिलाइंस जिओ की लाइन में
Share:

रिलायंस समूह ने रिलायंस जियो लाॅन्च कर दिया है। गुरूवार को समूह प्रमुख मुकेश अंबानी ने इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि रिलायंस समूह ने जियो को लांच करने के लिये पहले से ही तैयारी करना शुरू कर दी थी। रिलायंस समूह की आयोजित 42 वीं वार्षिक साधारण सभा में अंबानी ने जियो लाॅचिंग के लिये ऐलान किया। इधर बाजार सूत्रों का कहना है कि जैसे ही मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर भाषण देना शुरू किया, वैसे ही आईडिया और भारती एयरटेल के स्टाॅक्स में भारी बिकवाली आना प्रारंभ हो गई थी।

आपको बता दें कि आईडिया और भारती एयरटेल, रिलायंस समूह की टक्कर वाली कंपनियां है। टेलीकाॅम क्षेत्र में इन तीनों कंपनियों की प्रतिस्पर्धा हमेशा बनी रहती है। हालांकि जियो लाॅचिंग में रिलायंस ने बाजी मारी है। तथा सुनने में आया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने तो बकायदा रिलायंस जियो का नंबर लेने के लिए फॉर्म भी भर दिया है। फॉर्म में साफ देखा जा सकता है कि उनके पैन नंबर और पासपोर्ट नंबर का जिक्र है।

वैसे तो मुकेश अंबानी के बिजनेस से लेकर फिल्मी व सियासी घरानों के साथ बड़े अच्छे संबंध हैं। वहीं खुद मुकेश अंबानी के संग प्रियंका चोपड़ा के भी बड़े अच्छे संबंध हैं। दोनों को दो साल पहले प्रियदर्शनी अकादमी ग्लोबल अवार्ड संयुक्त रूप से मिला था। प्रियंका चाहतीं तो उन्हें रिलायंस जियो का सिम बिना फॉर्म भरे भी मिल सकता था मगर उन्होंने प्रॉसेस को फॉलो करना ज्यादा सही समझा। प्रियंका के अलावा सचिन तेंदुलकर व अभिनेता शाहरुख़ खान भी रिलायंस जियो के नए ग्राहक बन सकते हैं।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -