मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से निखारें अपना रूप
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से निखारें अपना रूप
Share:

उम्र के बढ़ने के साथ हमारे शरीर में हार्मोनल  बदलाव भी होते हैं. जिससे चेहरे पर कील मुहांसों की समस्या हो जाती है. जब लड़के और लड़कियां युवावस्था में प्रवेश करते हैं, तो उनके शरीर में कई प्रकार के रासायनिक और हार्मोनल परिवर्तन होते हैं. जिसके कारण चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

1- मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पुराने जमाने से ही रूप निखारने के लिए किया जाता है. इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी. 

2- एलोवेरा की पत्तियों को तोड़कर इसका छिलका निकाल ले. अब इसके पल्प को अपने चेहरे पर रगड़ें. आधे घंटे बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या और उसके निशान दूर हो जाएंगे. एलोवेरा जूस का सेवन करने से भी आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

3- पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा खीरे का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से पिंपल्स और काले दाग धब्बों की समस्या दूर हो जाती है.

 

डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है सेब का सिरका

बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है तिल का तेल

हेयर स्पा करने के लिए करें बीयर का इस्तेमाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -