प्रियंका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ हुई
प्रियंका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ हुई
Share:

बॉलीवुड का चर्चित व खूबसूरत चेहरा प्रियंका चोपड़ा जो की देखा जाए तो अभी हाल फ़िलहाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। 'बेवॉच' में अपनी खलनायिका की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें 'बुरा होना' पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में हैं। 

इसके साथ ही साथ देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन धारावाहिक 'क्वांटिको' की प्रतिक्रिया से भी काफी उत्साहित है. अब एक बार फिर से प्रियंका के चर्चे सुनने को मिल रहे है. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स एक करोड़ हो गए हैं।

प्रियंका ने एक करोड़ फॉलोअर्स होने पर फैंस से एक वीडियो के जरिए शुक्रिया कहा है। प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा, 'Thankful for our 10 million family on Instagram.. Lots of love and gratitude!' इस वीडियो में प्रियंका चश्मा पहनती हुई नजर आ रही हैं, जिस पर 10 लिखा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -