शुक्रवार के दिन माता संतोषी का व्रत देते है अद्भुत फायदे
शुक्रवार के दिन माता संतोषी का व्रत देते है अद्भुत फायदे
Share:

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी चीज के लिए महत्वपूर्ण माना गया है जिसमे शुक्रवार देवी शक्ति का वार माना गया है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन देवियों की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। यही नहीं कहा जाता है कि देवियों का पूजन करने से अद्भुत शक्ति मिलती है। शुक्रवार को देवी शक्ति श्रद्धालुओं की मनोकामना को पूरा करती हैं। इस दिन संतोषी माता का विशेष पूजन किया जाता है। यही नहीं मां की आराधना करने से महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि होती है तो दूसरी ओर कुंवारी कन्याओं को मनभावन पति मिलता है। संतोषी माता के व्रत और पूजन करने से श्रद्धालुओं की हर इच्छित कामना की पूर्ति होती है।

कहा जाता है कि संतोषी माता उनकी आराधना करने वाले का घर धन, धान्य से और सुखों से भर देती है। माता की आराधना करने के लिए सात शुक्रवार के व्रत भी विशेष फलदायी होते हैं। इस दौरान माता को कुमकुम, चुनरी और सौलह श्रृंगार की सामग्री प्रदान की जाती है। माता के सात व्रत पूर्ण होने पर उद्यापन किया जाता है। उद्यापन में खीर, पूड़ी, मीठा पकवान अपनी शक्ति, सामथ्र्य और श्रद्धा के अनुसार बनाकर सौभाग्यवती स्त्रियों को और गरीबों को खिलाया जाता है। माता को गुड़ और चने का भोग भी लगाया जाता है। इससे माता प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं के सारे मनोरथ पूर्ण करती है।

 

शुक्रवार के दिन जानें शंख का महत्व

जानिए शुक्रवार के दिन क्या कहती है आपकी राशि

शुक्रवार के दिन कर लें ये काम व्यापार में मिलेगी सफलता

जानें दिसम्बर माह आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर रहा है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -