समुद्र में बहा 18 माह का बच्चा, मछुआरे ने बचाई जान
समुद्र में बहा 18 माह का बच्चा, मछुआरे ने बचाई जान
Share:

वेलिंगटन: देश के साथ साथ विदेशों में भी लोगों की किस्मत उनका साथ देती है और किसी भी मुश्किल हालात में पड़ने पर किस्मत ही उनका एकमात्र सहारा बनती है। हाल में न्यूजीलैंड के एक मछुआरे को समुद्र में एक छोटा बच्चा मिला है। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दरअसल मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया, लेकिन जब वह पास पहुंचा तो उसने देखा कि वह गुड़िया नहीं बल्कि एक बच्चा है। 

3.35 लाख दीयों के साथ आज अयोध्या में मनेगा दिवाली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यहां बता दें कि समुद्र में दूर दिखाई दिए उस बच्चे को मछुआरे ने उठा लिया है और इस तरह से उस बच्चे की जान भी बच गई है। वहीं ग्यूस हट नाम के मछुआरे को 26 अक्टूबर की सुबह समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान इस बच्चे का पता चला है। मछुआरे ने जब पानी में एक गुड़िया के आकार जैसा कुछ देखा तो वह उसके पास गया और फिर उसने देखा कि वो गुड़िया नहीं बल्कि एक बच्चा था। यहां बता दें कि मटाटा बीच पर बच्चे का परिवार था और 18 महीने का यह बच्चा अपने परिवार के तंबू से निकल गया था। 

अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का ईरान , बोला- युद्ध जैसे हालत न बनाये अमेरिका

गौरतलब है कि समुद्र में पाए गए इस बच्चे से सभी को आश्चर्य हो रहा है। वहीं मछुआरे द्वारा इसे देखने और बचाने पर उसकी भी तारीफ की जा रही है। साथ ही बच्चे का इस तरह बच जाना चमत्कारिक बताया जा रहा है, क्योंकि मछुआरे ने रोजमर्रा से अलग स्थान पर मछली पकड़ने का मन बनाया और इसी कारण वह बच्चे को बचा पाया। 


खबरें और भी 

सूचना के अधिकार की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, खाड़ी देशों में रोज़ होती है 10 भारतीयों की मौत

वैज्ञा​निकों ने देखा ब्रह्मांड में हंसता हुआ चेहरा

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव, फेसबुक इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किए विवादित पेज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -