पुलिस हुई सक्रिए फेसबुक के सहारे रोकेगी आत्महत्या के मामले
पुलिस हुई सक्रिए फेसबुक के सहारे रोकेगी आत्महत्या के मामले
Share:

नई दिल्ली: भारत में आज के इस नवीन युग में साइबर अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर जहां देश में अन्य अपराध बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध भी कम नहीं हो रहे है। वर्तमान समय में आत्महत्या के कई मामलों में ये बात सामने आई है कि ऐसा करने वाला अपने फेसबुक स्टेटस या पोस्ट में इस बात का जिक्र करता है कि वह अपना जीवन खत्म करने वाला है। इसके अलावा कई मामलों में तो लोगों ने ये कदम उठाने से पहले वीडियो तक फेसबुक पर पोस्ट किए हैं। 

दिवाली के दो दिन पहले इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

जानकारी के अनुसार बता दें कि देश में आत्महत्या जैसे मामलों में कई लोगों द्वारा मरने से पहले वीडियो या पत्र लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया जाता है जिससे वह पोस्ट उस व्यक्ति से संबंधित हर एक व्यक्ति को दिख जाती है जिससे वह जुड़ा होता है। वहीं अब इस बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई में साइबर पुलिस अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करेगी। ताकि उन लोगों का जीवन बचाया जा सके जिनके मन में आत्महत्या जैसे विचार आते हैं।

आज फिर खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के द्वार, तैनात किये गए हजारों सुरक्षा कर्मी

गौरतलब है कि आजकल लोगों में सुसाइड करने से पहले अपना वीडियो बनाने या अपने जीवन में आई हुई परेशानियों को व्यक्त करने के लिए एकमात्र फेसबुक ही सहारा बनता है और लोग सबसे पहले इसका ही सहारा लेते हैं। यहां बता दें कि मुंबई के बांद्रा में अक्टूबर में साइबर सेल ने 21 वर्षीय व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका था। इस व्यक्ति का अपने मालिक से सैलरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या का मन बना लिया और उसने ये कदम उठाने से पहले फेसबुक पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया था। इसके अलावा साइबर विशेषज्ञ विक्की शाह का कहना है कि बीते साल से फेसबुक अपने यूजर्स के डाटा की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।


खबरें और भी 

ई-कॉमर्स कंपनियों पर हाई कोर्ट का सख्त रुख, कहा नकली सामान बेचने पर होगी कार्यवाही

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में हुई धोखाधड़ी, 2000 नोट की जगह थमाए रसीद के बंडल

केदारनाथ दर्शन को जाएंगे पीएम मोदी, चीन सीमा पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -