अगर पसंद करते हैं आप मीठा खाना तो टेस्‍टी पनीर बर्फी के हो जायेगे आप दीवाने
अगर पसंद करते हैं आप मीठा खाना तो टेस्‍टी पनीर बर्फी के हो जायेगे आप दीवाने
Share:

मीठा खाने के शौकीन लोगों को बर्फी काफी पसंद होती है। आप बर्फी काफी अलग-अलग चीजों से तैयार कर सकती हैं। अगर आप पनीर दृारा बर्फी बनाना चाहें तो, वह भी मुमकिन है। जी हां, पनीर बर्फी को आप ओवन या फिर फ्राइंग पैन में बना सकती हैं।

अगर आप चाहें तो बर्फी की जगह पेड़े भी बना सकती हैं। यह टेस्‍टी पनीर बर्फी बनने में केवल 15 मिनट लेगी। आप इसे एक डिब्‍बे में रख कर फ्रिज में कई दिनों तक रख सकती हैं। आइये जानते हैं कि यह पनीर बर्फी कैसे बनाई जाती है।

कितनीः 25 मिनट बनाने में 
समय- 15 मिनट 
सामग्रीः 
पनीर और 8 कप दूध एक साथ मिले हुए 
2 स्लाइस सफेद ब्रेड 
3/4 कप शक्कर 
6 हरी इलायची पिसी हुई 
1/4 कप स्लाइस बादाम 
1/2 चम्मच बटर, प्‍लेट को ग्रीस करने के लिये 

विधि: ओवन को 278 डिग्री पर प्री हीट कर लें। फिर सबसे पहले ब्रेड के किनारों को चाकू से काट कर निकाल दें और ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब मिक्सर में ब्रेड डाल कर पीस लें और उसके बाद पनीर और चीनी मिक्स कर के दुबारा चलाएं। फिर उसमें आधे कटे हुए बादाम स्लाइस और पिसी इलायची डाल कर तीसरी बार मिक्सी चलाएं। यह मिश्रण गीला होना चाहिये, अगर मिश्रण सूखा है तो, इसमें 2 चम्मच दूध मिला लें।

अब हम ओवन में रखने वाली बेकिंग डिश लेंगे और उसमें आधा चम्‍मच बटर अच्‍छी तरह से लगा लेंगे। पनीर के मिश्रण को बेकिंग डिश में डाल कर फैलाएं, ऊपर से कटे बादाम डालें। फिर बेकिंग डिश को होम फौइल से ढंक लें। फिर डिश को ओवन में रख कर 20 मिनट तक पकाएं। इसे बीच में चाकू की मदद से चेक कर लें। जब बर्फी पक जाए तब इसे 15 मिनट के बाद निकालें , जिससे यह पूरी तरह से सेट हो चुकी हो। उसके बाद इसे निकाल कर मन चाहा अकार दें। आप इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में भी भर कर रख सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -