Nov 09 2015 05:46 PM
चंडीगढ़: पंजाब में गुरुनानक साहिब ग्रंथ के कथित अपमान के मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद अब हिंदुओं के देवी-देवताओं को लेकर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। लुधियाना के चंदननगर और दीपनगर में रामायण और गीता जैसी हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ को फेंकते हुए पाया गया है। पूरी कहानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गली-गली में कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने गीता और रामायण के पन्नों को फेंका है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने तफ्तीश की और फिर मामला दर्ज किया है। इसके बाद से ही हिंदू संगठनों के कान खड़े हो गए है। उनका कहना है कि बच्चों के पास फटे हुए रामायण व गीता के टुकड़े आए कहाँ से। कहा जा रहा है कि असमाजिक तत्वों की करिस्तानी है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले फतेहगढ़ में कुरान से भी बेअदबी का मामला प्रकाश में आया था। यहाँ भी शरारती तत्वों ने कुरान के पन्ने फाड़ कर रेलवे स्टेशन पर फैंक दिए थे।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED