पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार: हमें पत्नियों से बचाओं
पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार: हमें पत्नियों से बचाओं
Share:

अहमदाबाद : यहां अखिल भारतीय पत्नी अत्याचार विरोधी संघ के लोगों ने कलेक्टर से अपनी पत्नियों से बचाने की गुहार लगाई है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से कहा है कि वे और उनके साथी पत्नी के अत्याचारों से परेशान हो गये है, इसलिये हम जैसे लोगों और संघ के सदस्यों को पुरूष सेक्स वर्कर बनने का लाईसेंस दिया जाये। बताया गया है कि अहमदाबाद में पिछले कई दिनों से पत्नी अत्याचार विरोधी संघ का संचालन किया जा रहा है।

संघ के अध्यक्ष दशरथ देवड़ा की यदि माने तो जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार होते है उसी तरह से पुरूषों पर भी महिलायें अत्याचार करती है। यदि इनका विरोध किया जाये तो कानून का सहारा लेने की धमकी दी जाती है। देवड़ा का कहना है कि ऐसे ही लोगों को महिलाओं के अत्याचारों से बचाने के लिये संघ का गठन किया गया है और इसमें बड़ी संख्या में सदस्य बने हुये है।

हाल ही में संघ के लोग कलेक्टर से अनुरोध किया है कि पुरूषों को सेक्स वर्कर बनने के लिये कानूनी वैधता दी जाये। कलेक्टर को तर्क दिया गया है कि यदि महिला सेक्स वर्कर के रूप में काम कर सकती है तो फिर हम जैसे पुरूष क्यों नहीे। हालांकि अभी कलेक्टर की ओर से संघ के सदस्यों को किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया है, लेकिन आवेदन जरूर रख लिये है।

जन्म होते ही प्रसिद्ध हो गई मासूम

फेसबुक पर फोटो पोस्ट किये तो लड़की ने किया माॅं बाप के खिलाफ केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -