घर-घर गायत्री चर्चा, 170 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ
घर-घर गायत्री चर्चा, 170 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ
Share:

उज्जैन। गायत्री परिवार के घर-घर गायत्री अभियान के तहत 170 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। नगर के अलावा नागदा, बड़नगर, बिछड़ौद, शाजापुर, शुजालपुर, आष्टा, रतलाम, धार, पेटलाबद, के यज्ञ आचार्यों ने यज्ञों का संचालन किया। घरों में तीन पीढ़ियों ने एक साथ आहुतियां समर्पित की। 

प्रचार-प्रसार सेवक देवेन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार विवेकानंद कालोनी में करीब 110 घरों में उर्मिला जोशी तथा महानंदा नगर क्षेत्र में माधुरी सोलंकी के संयोजन में 60 घरों में यज्ञ कराया गया। जिले में नागदा और महिदपुर में भी घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ श्रृंखला चलाने के लिए संकल्प लिए गए।

सांयकाल 7 बजे गोवर्धनधाम के पार्क में करीब 25 बच्चों का सामूहिक विद्यारंभ संस्कार कराया गया। संयोजिका उर्मिला तोमर ने बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को शिक्षा के साथ विद्या प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

बादलों ने ढंक लिया परछाई गायब होने का नज़ारा

सवारी में निकलेंगे महाकाल, साल में एक बार नागपंचमी पर खुलेगा मंदिर का पट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -