फोर्ब्स इंडिया : 25 असाधारण महिलाओं ने पेश की अनूठी मिसाल
फोर्ब्स इंडिया : 25 असाधारण महिलाओं ने पेश की अनूठी मिसाल
Share:

हाल ही में फ़ोर्ब्स इंडिया ने मुम्बई की 25 ऐसी महिलाओं की सूची तैयार की हैं, जिन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में काफी बेहतर काम किया हैं. फ़ोर्ब्स इंडिया में ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता हैं, जो एक बढ़ती उद्यमी अथवा पेशेवर होना चाहिए. इन 25 महिलाओं में नैना लाल किदवई, जिया मोदी, कल्पना मोरपारिया, स्वाती पिरामल, आशू सुशाश, इरीना विट्टल और हॉल ऑफ फॉरेन-ज्यूरी-विनिता बाली भी शामिल हैं. फ़ोर्ब्स इंडिया में स्थान बनाने के लिए और भी कई मानदंड का पालन करना होता हैं. 

फोर्ब्स इंडिया टीम द्वारा संकलित एक लंबी सूची के मुताबिक़, पांच मानदंडों के द्वारा महिलाओं को फ़ोर्ब्स इंडिया सूची में स्थान दिया गया हैं. जिसमे कि, अंतिम सूची जूरी वोटों के आधार पर एक साथ रखी गई थी. इस सूची में मनीषा रायसिंगहानी हैं, जो LogiNext, एक गहरी सीखने वाली रसद प्रबंधन कंपनी, में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में, न केवल रसद की दुनिया में एक विसंगति है, बल्कि उच्च तकनीक की दुनिया में भी है. साहास वेस्ट मैनेजमेंट के विल्मा रॉड्रिक्स हैं जो बेंगलुरु में प्रति दिन 30 टन ठोस अपशिष्ट का ख्याल रखती है, और हेमलाथा अन्नामलाई भी हैं. 

इस आधार पर चुना हैं फोर्ब्स इंडिया ने उद्यमी महिलाओं को....

- महिला एक सफल तथा लगातरा बढ़ती हुई उद्यमी होना चाहिए. 
- महिलाओं के पास एक मजबूत और अद्वितीय व्यापार मॉडल होना चाहिए.
- जिस वर्ष इंडिया फ़ोर्ब्स ने सूची जारी की हो उससे एक वर्ष पूर्व उद्यमी को व्यापार क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण हासिल करना चाहिए. 
- साथ ही उद्यमियों कुछ बाहरी धन भी प्राप्त करना आवश्यक हैं. 

फ़ोर्ब्स इंडिया में स्थान पाने वाली महिलाओं की सूची...

1. अधुना भवानी 
2. अनु आचार्य 
3. अनुप्रिया आचार्य 
4. अरुणिमा पटेल
5. चिकी सरकार
6. दिना वाडिया और शिवप्रिया नंदा
7. डॉ. कविता साईराम 
8. हेमलाथा अन्नामलाई 
9. मालिनी अग्रवाल 
10. मनीषा रायसिंघानी 
11. नेहा बगरिया
12. नेहा जुनेजा
13. निशा दत्त 
14. निवृति राय
15. पद्मजा रूपारेल 
16. प्रेरणा मुखार्या
17. रश्मि दागा 
18. रेणु सत्ती
19. आरएम विशाखा 
20. श्रद्धा शर्मा 
21. शिल्पा शर्मा
22. शुभ्रा चड्डा
23. सुहानी मोहन
24. टीना सिंह
25. विल्मा रोड्रिगुएस

जतिन मेहता ने 6700 करोड़ की धोखाधड़ी की - कांग्रेस

सोने की कीमतों में फिर आया छाल

मायावती को शूर्पणखा मुलायम को रावण कह गया ये मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -