डेढ़ सौ साल बाद 31 जनवरी को दिखेगा 'नीला चांद'
डेढ़ सौ साल बाद 31 जनवरी को दिखेगा 'नीला चांद'
Share:

वाशिंगटन। इस महीने की 31 तारीख को दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसमें महीने में दूसरी बार पूर्णिमा होगी। नए साल के कैलेंडर में अपने पढ़ तो लिया ही होगा कि इस साल का पहला ग्रहण 31 जनवरी को चंद्रग्रहण है। जिस दिन ये चंद्रग्रहण होगा उस दिन पूर्णिमा का चांद होगा। आपको बता दें कि ये चंद्रग्रहण शाम 5 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक खत्म हो जाएगा।

‘ब्ल्यू मून’ अर्थात ‘नीला चांद’ कहलाने वाला यह नजारा 150 साल से ज्यादा समय बाद दिखाई देगा। यह 2018 का पहला ग्रहण होगा। भारतीय उपमहाद्वीप, पश्चिम एशिया और पूर्वी यूरोप में चांद के उदय के दौरान पहले से ही ग्रहण लगा रहेगा। 

उस समय प्रशांत महासागर चंद्रमा की सीध में होगा और ग्रहण मध्यरात्रि में होगा। मध्य एवं पूर्वी एशिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के अधिकतर हिस्से में शाम को आसमान में चंद्रग्रहण का नजारा साफ-साफ दिखेगा। अमरीका के अलास्का और हवाई एवं कनाडा के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ग्रहण शुरू से अंत तक दिखेगा। पूर्ण चंद्रग्रहण 77 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से की तुलना में ज्यादा चमकीला दिखेगा। 

इस साल के बाद चंद्रमा 31 दिसंबर, 2028 और 31 जनवरी, 2037 को पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा। इन दोनों मौकों पर भी इस तरह का पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इससे पहले 31 दिसंबर, 2009 को भी माह की दूसरी पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण लगा था। लेकिन इस तरह का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण 31 मार्च, 1866 को लगा था।

चीन में डूबा मालवाहक जहाज़, 10 लोग हुए लापता

इस किलर को 16 साल की उम्र में लगी थी क़त्ल करने की लत

किसे मिलेगी दुनिया की सबसे भारी ट्रॉफी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -