वैशाख पूर्णिमा पर रामघाट पर पर्व स्नान, लगा श्रद्धालुओं का तांता
वैशाख पूर्णिमा पर रामघाट पर पर्व स्नान, लगा श्रद्धालुओं का तांता
Share:

उज्जैन : सिंहस्थ महापर्व पर बनने वाले 10 प्रमुख योगों में से 9 योग के साथ बुधवार को वैशाख पूर्णिमा पर शिप्रा में स्नान हुआ। सालों बाद बुधादित्य योग में आई पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को दान-पुण्य करने सहित बाजार से खरीदी और नए कार्यों की शुरुआत भी विशेष फलदायी और शुभ रहेगी। 

ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया पूर्णिमा पर सिंहस्थ की तरह वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, मेष राशि का सूर्य, तुला राशि का चंद्रमा, स्वाति नक्षत्र, व्यातिपात योग, पूर्णिमा तिथि व गुरु के कन्या राशि के नवमांश में सिंह राशि में होने से 9 योग बन रहे हैं। वार सोमवार नहीं होने से दसवां योग नहीं है। 

2016 के सिंहस्थ में वैशाख पूर्णिमा पर 6 योग ही बने थे लेकिन सिंह राशि में गुरु के होने से इसका पुण्य मिला। इस बार 9 योग में स्नान होगा। शिप्रा के रामघाट पर सुबह 6 बजे से लोग स्नान, दान-पुण्य, तर्पण-पूजन आदि के लिए उमड़ पड़े। महीने भर से जारी वैशाख स्नान का समापन हुआ।

सिंहस्थ में उपयोग की गई पाइप लाइन को सभी जिलों में बराबर बांटने के निर्देश

वैशाख पूर्णिमा पर बन रहे सिंहस्थ के 10 में से 9 महायोग

ताजी होंगी ‘‘यादें सिंहस्थ की’’ भजन संध्या का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -