इन बर्तनों में भोजन करने से आपके घर आएगी समृद्धि और साथ ही रहेंगे स्वस्थ
इन बर्तनों में भोजन करने से आपके घर आएगी समृद्धि और साथ ही रहेंगे स्वस्थ
Share:

व्यक्ति के जीवन में बहुत सी वस्तुओं का उपयोग होता है किन्तु समय के साथ- साथ ये वस्तुए भी बदलती जा रही है. और उसकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है. जैसे की व्यक्ति के भोजन करने की वस्तुएं. पुराने समय में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखकर भोजन करने की वस्तुओं का चुनाव करता था किन्तु अब व्यक्ति समय की मांग को ध्यान में रखकर बर्तनों का चुनाव करता है. जो की प्लास्टिक एवं एल्युमिनियम के होते है जो की स्वास्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है. आज हम आपको ऐसे बर्तनों के बारे में बताएँगे जो आपको रोगों से दूर रखने के साथ- साथ आपके जीवन में समृद्धि भी लाते है.

सोने अथवा चांदी के बर्तन 

चांदी की तासीर ठंडी होती है इसके बर्तन में भोजन करना हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है ये हमारे शरीर की अतिरिक्त गर्मी का नाश करती है. और यदि आप सोने के बर्तन में भोजन करते है तो इससे आपके शरीर ठोस, बलवान तथा पराक्रमी बनता है.
 

लोहे का बर्तन

लोहे के बर्तन में भोजन करने अथवा बनाने के कई लाभ है. पुरानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार लोहे के बर्तन में भोजन करने से व्यक्ति के शरीर में हिमोग्लोबिन (रक्त) की मात्र का विकास होता है तथा उसकी पाचन क्रिया भी मजबूत होती है.
 

कांसे के बर्तन का प्रयोग 

कांसे का बर्तन भोजन करने के लिए अतिउत्तम माना जाता है इसमें भोजन करने से व्यक्ति के कई रोगों का नाश होता है.इन बर्तनों में खट्टे व्यंजनों का उपयोग नहीं करना चाहिए इसमें ये विषेले हो जाते है.
 

पीतल का बर्तन 

पीतल धातु को शुभ माना जाता है इसके बर्तन में श्री नारायण को भोग लगाने से आपके घर बरकत आती है.
 

ताम्बे का बर्तन

तांबा भी एक शुद्ध धातु है सभी धार्मिक कार्यों में इसके बने बर्तनों का उपयोग किया जाता है पुरानी मान्यताओं के अनुसार इसके प्रयोग से देवी देवता की दया दृष्टि बनी रहती है. ताम्बे के बर्तन में पानी पीना लाभदायक एवं दूध पीना हानिकारक होता है.
 

मिटटी के बर्तन 

मिटटी के बने बर्तनों का भोजन अधिक स्वादिष्ट होता है तथा इसके मटके का पानी शीतल और कई रोगों को दूर करने वाला होता है.
 

पत्तल का उपयोग 

शास्त्रों में बताया गया है की पत्तल में भोजन करना व्यक्ति के स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है तथा देवी देवताओं को भी पत्तल में भोग लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -