मोदी के साथ चाय पीने और पढ़ने वाले को दिग्गी देंगे 2 लाख रूपए का ईनाम
मोदी के साथ चाय पीने और पढ़ने वाले को दिग्गी देंगे 2 लाख रूपए का ईनाम
Share:

मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार का विरोध किया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि कोई भी ऐसा व्यक्ति सामने आता है जो यह कहता हो कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ में चाय पी हो या फिर मोदी के साथ पढ़ाई की हो तो वे उसे 2 लाख रूपए का पुरस्कार देंगे।

कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के दौरे के तहत यह बात कही। दिग्विजय सिंह किसानों की एक रैली में शामिल होकर केंद्र सरकार और भाजपा का विरोध कर रहे थे। चाय की चर्चा नाम से पार्टी द्वारा किसानों की विरोध रैली का आयोजन हुआ था।

इस रैली में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि वे कोई दावा करें कि वे स्नातक स्तर पर मोदी के साथ पढ़ चुका है तो वे उसे पुरस्कार देने के लिए भी तैयार हैं। पूर्व मुख्यमेंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि पीएम मोदी ने स्वयं ही यह माना है कि वे मैट्रिक उत्तीर्ण हैं। उनके द्वारा स्नातक होने का दावा किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कभी चाय नहीं बेची। वे चुनाव के दौरान चायवाला होने का प्रचार करते रहे तो दूसरी ओर चाय पर चर्चा भी करते रहे।

पीएम मोदी की सरकार ने दो वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की। उन्होंने इन बातों की तुलना नीरो से भी की थी। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर विरोध करते हुए लिखा है कि पीएम मोदी जी कह रहे हैं कि देश बदल रहा है। यह आगे बढ़ रहा है। मगर असलियत यह है कि देश तो जल रहा है। भारत का नीरो जश्न मना रहा है। आखिर क्या भारतीय जनता पार्टी या संघ के लिए यही राम राज्य है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -