2050 तक भारत में होंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम: रिपोर्ट
2050 तक भारत में होंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम: रिपोर्ट
Share:

नई दिल्‍ली: मुस्लिमों की आबादी विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही है। मुस्लिम आबादी में अन्य सभी धार्मिक समूहों की तुलना में 30 की औसत उम्र के सबसे ज्यादा युवा हैं।

इसी सप्ताह आई अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च में दावा किया गया है कि 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी विश्व में सबसे अधिक लेकिन 30 करोड़ हो जाएगी। वर्तमान में इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। 

हालांकि मुस्लिम विश्व की पूरी जनसंख्या में एक तेजी से बढ़ने वाला प्रमुख धार्मिक समूह है। वही उम्मीद जताई जा रही है कि 2050 तक मुस्लिम आबादी 73 फीसद की दर के साथ 2.8 अरब हो जायेगी।

रिसर्च में बताया गया कि वर्तमान इस्लाम ईसाई धर्म के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। अभी भी सबसे तेजी से बढ़ता हुआ प्रमुख धर्म है। हाल ही में जारी जनसांख्यिकीय आकड़ों के मुताबिक इस सदी के अंत तक मुस्लिम आबादी ईसाइयों की आबादी से अधिक होने की उम्मीद है।

प्यू रिसर्च के एक अनुमान के मुताबिक  2010 में दुनिया में 1.6 अरब मुसलमान थे। जो वैश्विक जनसंख्या का लगभग 23% थे। "मुस्लिमों के बारें में बहुत से तथ्य हैं, जिसके कारण कुछ जगहों पर उन्हें अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है। अमेरिका में जो मुस्लिम आबादी रह रही है वह इस्लाम के बारें में कुछ भी नहीं या बेहद काम जानते हैं।

"थिंक टैंक रिसर्च के अनुसार वैश्विक मुस्लिम आबादी का 62 फीसदी हिस्सा एशिया-प्रशांत महासागर के क्षेत्र में निवास करती है। इस आबादी का एक बड़ा हिस्सा इंडोनेशिया, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान और तुर्की में है। इस समय विश्व में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया में है, जबकि यूरोप में मुस्लिम आबादी 10 फीसद की दर से बढ़ रही है।

और पढ़े-

मुस्लिम और बहुभाषिक बने शिवसेना की जीत का आधार!

अच्छा होता अगर बीजेपी यूपी में मुस्लिमों को टिकट देती: नकवी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -