वर्षा पूर्व सड़कों पर पेंचवर्क एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें
वर्षा पूर्व सड़कों पर पेंचवर्क एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें
Share:

उज्जैन : वर्षा का मौसम नजदीक है, लोक निर्माण विभाग जिलों में सड़कों के पेंचवर्क तथा आवश्यक मरम्मत कार्य इसके पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करे। कृषि विभाग भी वर्षा पूर्व मिट्टी परीक्षण के नमूने लक्ष्य अनुसार एकत्र कर किसानों को रिपोर्ट दे। यह निर्देश संभागायुक्त श्री एमबी ओझा ने शुक्रवार को उज्जैन में सम्पन्न कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिये। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि सुशासन की दृष्टि से मैदानी अमले खासतौर पर पटवारियों तथा पंचायत सचिवों के कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें। कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि विभाग में बजट का पूरा उपयोग नहीं

समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने पाया कि कृषि विभाग ने उज्जैन जिले में प्राप्त बजट का पूर्ण उपयोग समय-सीमा में नहीं किया है। इस पर उनके द्वारा असंतुष्टि जाहिर की गई। साथ ही उज्जैन उप संचालक कृषि द्वारा नियमित कार्य प्रणाली नहीं अपनाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संयुक्त संचालक को निर्देश दिये कि उप संचालक का कार्य किसी अन्य अधिकारी को सौंपा जाये। बताया गया कि संभाग में सॉईल हेल्थ कार्ड का वितरण लक्ष्य के विरूद्ध 75 प्रतिशत किया जा चुका है। इस वर्ष मिट्टी के नमूने एकत्र करने के कार्य के तहत तीन लाख दो हजार नमूने एकत्र किये गये हैं।

संभागायुक्त ने कृषि आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि इसमें निर्धारित पांच बिन्दुओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किसानों के मध्य किया जाये।

उद्यानिकी विभाग की अधूरी जानकारी पर नाराजगी

बैठक में समीक्षा करने पर संभागायुक्त द्वारा उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत अधूरी जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग को निर्देश दिये गये कि सोमवार को विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी उनके समक्ष प्रस्तुत की जाये। उन्होंने फल विकास योजना की मॉनीटरिंग भी ठीक से नहीं करने पर असंतोष जाहिर किया। संभागायुक्त ने संभाग में उद्यानिकी रकबे में वृद्धि की जानकारी भी सोमवार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

भारत उदय अभियान के आवेदनों का निपटारा करने के निर्देश

किसान बहुउद्देशीय खेती की ओर आगे बढ़ें

रोजगार की पढ़ाई के द्वार खोल दिये हैं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -