नगरोटा में सेना की टुकड़ी पर ग्रेनेड हमला
नगरोटा में सेना की टुकड़ी पर ग्रेनेड हमला
Share:

जम्मू - कश्मीर: जम्मू - कश्मीर के नगरोटा में तड़के आतंकियों ने हमला कर दिया। इससे अफरा - तफरी मच गई। दरअसल यह हमला आत्मघाती किस्म का था। हमला जम्मू - श्रीनगर हाईवे के समीप हुआ था। हमले में सेना को निशाना बनाया गया था। आतंकियों को लेकर कहा गया है कि संभवतः इनकी संख्या 3 है और इनमें से एक आत्मघाती हमलावर है।

हमले में एक जवान शहीद हो गया है। जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर है। दोनों को ही उपचार दिया जा रहा है। रामगढ़ में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास हुआ। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के जवान संजय कुमार घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु भर्ती किया गया है। 

 

हमला करने के बाद ये आतंकी यूनिट में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। जवानों की मुस्तैदी से ये क्षेत्र में ही कहीं छुप गए हैं जिसके कारण अब सेना के जवान इनकी सर्चिंग में लगे हैं। दूसरी ओर चमलियाल में भी सीमासुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। नगरोटा में हुए हमले को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस हमले में दो जवान घायल हो गए।

एक जवान गंभीर घायल है ग्रेनेड हमले के ही साथ इस क्षेत्र में फायरिंग की गई। यह हमला तड़के 5.30 बजे हुआ। इस समय क्षेत्र में अंधेरा था आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया। यहां हुए हमले के बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हमले के बाद सेना की निगरानी कड़ी हो गई है और सेना द्वारा सर्चिंग की जा रही है। क्षेत्र को खाली करवाकर आतंकियों की घेराबंदी की गई है। घायलों में सेना का अधिकारी भी शामिल है। गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ सीमा पर तनाव के बीच अपील की गई थी कि भारत अब सीमा पार हमला न करे।

मगर अब पाकिस्तान की ओर से आने वाले आत्मघाती ने ही सीमासुरक्षा बल और सेना पर हमला कर दिया है। ऐसे में सीमा पर एक बार फिर तनाव के हालात हैं। माना जा रहा है कि भारत इस हमले के जवाब में कुछ कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि चमलियाल में भी आज सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की गई है। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल मुस्तैद हो गया है।

फारूख पर तिलमिलाए साक्षी महाराज

जवानों का गुस्सा, दो घंटे में कर दें पाकिस्तान को धुआं-धुआं

दर्शनों के लिए कटास राज मंदिर नहीं जा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -