प्रशासन ने ढेंकानाल के मिशनरी शेल्टर होम को किया सील
प्रशासन ने ढेंकानाल के मिशनरी शेल्टर होम को किया सील
Share:

भुवनेश्वर: मिशनरी संस्था गुड न्यूज इंडिया द्वारा संचालित ढेंकानाल में स्थित शेल्टर होम को प्रशासन ने रविवार को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों ने संस्था के मालिक तथा केयर टेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा के निर्देश के बाद भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधि दल रविवार को घटनास्थल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेगी तथा इस संबंधी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी। 

मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का साथ नहीं दे पाए जातिगत समीकरण

गौरतलब है कि शनिवार को राज्य के महिला व बाल कल्याण मंत्री प्रफुल्ल सामल ने कहा था कि गुड न्यूज इंडिया संस्था द्वारा चलाये जा रहे शेल्टर होम गैर कानूनी हैं। वहीं उन्होने कहा कि इस संस्था को शेल्टर होम चलाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है। इस संस्था का पंजीकरण नहीं किया गया है। 

आईओसी ने शुरू की नई योजना, मात्र पहचान पत्र दिखाओ और गैस सिलेंडर ले जाओ

यहां बता दें कि सामल ने कहा था कि ढेंकानाल मामले में केयर टेकर सीमांचल नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शेल्टर होम में 62 बच्चे हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। यहां बता दें कि संस्था के राज्य के अन्य स्थानों पर भी शेल्टर होम हैं। उन्होने बताया कि इस शेल्टर होम के लिए संस्था ने अनुमति मांगी थी, लेकिन जिलाधिकारी ने इसे अनुमति नहीं दी थी।


खबरें और भी 

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा- नोटबंदी से पहले देश के पास हथियार खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे

धन संकट से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार पहुंची साईं बाबा के द्वार, मिले 500 करोड़ रुपए

सुर्खियां: ये हैं देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -