एक मोर पंख जो दिलाता है कई सारी समस्याओं से निजात
एक मोर पंख जो दिलाता है कई सारी समस्याओं से निजात
Share:

जहां हम मोर पंख के बारे में सोचते है या फिर उसका जिक्र करते हैं। तो हमें सीधे तौर पर भगवान कृष्ण का ध्यान आ जाता है। भगवान कृष्ण का ध्यान इसलिए आ जाता है क्योंकि मोर पंख इनका काफी प्रिय था, और यह इसे अपने सिर पर धारण करके रखते थे। इसका मतलब यही हुआ कि जब यह भगवान के सिर का ताज हो सकता है तो जरूर इसमें कोई खास बात होगी? आज हम आपको मोर पंख की इसी खासियत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप अपने घर मे सुख-समृध्दि ला सकते है। घर मे मोर पंख का होना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसके बहुत से फायदे भी है तो चलिए जानते है कि एक मोर पंख आपके कितनी प्रकार की परेशानी को हल कर सकता है।

जब व्यक्ति को पैसो की कमी हो रही होती है तो एक मोर पख को अपनी जेब या पर्स में रखे और साथ ही जब भी इसे हाथ लगाये तो माथे पर लगाते हुए श्रीकृष्ण को याद कर ले ऐसा करने से पैसो की कमी नही हो पायेगी।

शत्रु से परेशान है तो इसके लिए भी मोर पंख को ले और शनिवार के दिन उस मोर पंख पर शत्रु का नाम लिखकर घर के मन्दिर में रख दे और सुबह बिना नहाये ही उसे बहते हुए पानी में बहा दे।

कष्टों को दूर करने के लिए घर के बाहर दक्षिण पूर्व कोण में रख दे। ऐसा करने से अचानक कष्ट या पहले से कोई परेशानी होती है तो वह भी दूर हो जाती है।

छोटे बच्चे को नजर लग जाये तो इसके लिए भी उसके गले में एक सफेद कपड़े में मोर पंख को को बांध दे। ऐसा करने से छोटे बच्चे का नजर दोष उतर जाता है।

राहू दोष होने पर घर के बाहर उतर पूर्व की दिशा में मोर पंख को लगा दे और ऐसा करने से राहू का दोष दूर हो जाता है।

 

घर में रखे सोफे को कुछ इस तरह से रखें मिलेंगे फायदे ही फायदे

असफलता को कभी छूने भी नहीं देते जीवन के यह 5 गुण

इंटरव्यू के समय ये गलतियां रोक देगी आपका सिलेक्शन

इस तरह की तैयारी से बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे अच्छे मार्क्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -