भीषण गर्मी से आपको बचाएंगे ये 8 टिप्स
भीषण गर्मी से आपको बचाएंगे ये 8 टिप्स
Share:

गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में लू से बचना बहुत जरुरी है। हालाँकि दुनिया में कई लोग है जिन्हे गर्मी हद से कही अधिक लगती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी से बचने के लिए क्या करें। आइए बताते हैं।

गर्मी से बचने के लिए क्या करें​-

तरल पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ाएं: गर्मी में जितना ज्यादा हो तरल पदार्थ जैसे नीबू पानी का प्रयोग करें। हालाँकि ध्यान रहे कि यह ठंडा हो बर्फीला नहीं, अन्यथा दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आप सभी गर्मी के दिनों में मौसमी फल जैसे खरबूज, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी का सेवन जरूर करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। ध्यान रहे एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा छाछ, लस्सी, कच्चे आप का पना, बेल का शरबत या सत्तू का शरबत पी सकते हैं।

एक बार में अधिक खाने से परहेज करें : ध्यान रहे गर्मी के मौसम में दिन की शुरुआत मीठे और रसीले फल से करना अच्छा रहेगा। ऐसे में चीकू, आड़ू, तरबूज, खरबूज या संतरा खा सकते हैं। इसके अलावा खाने में प्याज और खीरा सलाद के तौर पर जरूर खाएं। एक बार ही खाएं।

खाने में नमक पर नियंत्रण रखें : गर्मी में नमक सामान्य मात्रा में खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं कैफीन, शराब या अत्यधिक चाय पीने से बचें, क्योंकि इनके इस्तेमाल से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। 

फुल स्लीव के ढीले-ढाले कपड़े पहनें : ढीले-ढाले और पूरी बाजू के व हल्के रंगों के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। जी दरअसल  यह सूरज के प्रकोप से बचाते हैं और पसीने सूखने में मदद करते हैं।

ज्यादा वर्कआउट करने से बचें : तेज गर्मी या उमस वाले मौसम में सामान्य वर्कआउट करना चाहिए। जी हाँ और धूप में रहने के कारण अगर आपको थकान या चक्कर आ रहे हैं तुरंत पानी या नीबू पानी पीना चाहिए।

लंबे समय तक बाहर रहने से बचें : दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचे।

धूप में निकलने से बचें : सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और इसके अलावा टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी, गीला तौलिया और ठंडा पानी साथ लेकर निकलें। 

खाने में स्वच्छता का ध्यान रखें : खानपान में साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखें। बाहर का तला-भुना और खुले में बनाया खाना ना खाएं।

जी मचलाने पर क्या खाएं-क्या नहीं, जानिए यहाँ

आम-मलाई और दूध से बनाए सबसे स्वादिष्ट जूस, पीते रह जाएंगे मेहमान

गर्मी में हो जाते हैं मुंहासे तो अपनाए ये सबसे सरल घरेलू उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -