यात्री हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत
यात्री हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत
Share:

कटरा : जम्मू से कुछ ही दूर स्थित कटरा में एक दिलदहला देने वाला हादसा हो गया है। दरअसल यहां एक हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकाॅप्टर में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। यह निजी कंपनी का यात्री हेलिकाॅप्टर बताया जा रहा है। मरने वालों को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मामले में अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। तीर्थयात्री हेलिकाॅप्टर से वैष्णोदेवी की यात्रा पर जा रहे थे।

यह यात्री हेलिकाॅप्टर कटरा के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद इसमें आग लगने लगी। कुछ ही देर में हेलिकाॅप्टर मलबे में बदल गया। अब हादसे को लेकर जांच की जा रही है। मृतकों के शवों को निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस हादसे में पायलट की मौत भी हो गई।

हादसे के कारणों को लेकर फ्लाईट रिकाॅर्ड से सहायता लिया जा सकता है। फिलहाल जांच के आदेश दिए गए हैं। हेलिकाॅप्टर में लगी आग बुझाने और राहत कार्य के लिए आपदा प्रबंधन दल और अग्निशमन वाहन को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -