मुंबई में ढही ईमारत, 7 की मौत
मुंबई में ढही ईमारत, 7 की मौत
Share:

मुंबई : मुंबई के भिवंडी में एक ईमारत भरभराकर जमींदोज़ होने से अफरा - तफरा मच गई। दरअसल यह इमारत दो मंजीला थी। ईमारत ढहने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई। भिवंडी के शांतिनगर क्षेत्र में यह घटना हुई। घटना आज सुबह हुई। रविवार होने के कारण कुछ लोग आराम कर रहे थे तो कुछ लोग आराम कर उठे ही थे।

जब लोगों को क्षेत्र से ईमारत ढहने की आवाज सुनाई दी तो लोग उस ओर दौड़े। लोगों ने इमारत में दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया तो दूसरी ओर ऐंबुलेंस को सूचना दी गई। इमारत में अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावनाऐं हैं। मलबे में करीब 35 लोगों के दबे होने की संभावना है।

रेस्क्यु दल मौके पर पहुंच चुका है। इतना ही नहीं मौके पर फायरब्रिगेड के 5 वाहन पहुंचाए गए हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। गौरतलब है कि इस इमारत को महानगर पालिका ने गिराउ घोषित किया हुआ था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -