श्रीलंका ने फिर पकड़े भारत के 6 मछुआरे
श्रीलंका ने फिर पकड़े भारत के 6 मछुआरे
Share:

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना द्वारा एक बार फिर उसके समुद्री क्षेत्र में घुसने पर 6 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया गया। भारतीय मछुआरे मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई क्षेत्र में दाखिल हो गए। जिसके बाद श्रीलंकाई सुरक्षा बलों ने उत्तर में तलाईमन्नार के तट पर मछुआरों को पकड़ लिया। अब इन मछुआरों को अदालत में ले जाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए मछुआरों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर भारतीयों को अक्सर पकड़ लिया जाता है। दरअसल ये मछुआरे समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए आगे की ओर गहराई में चले जाते हैं। ऐसे में इन्हें देशों की सीमाओं का ध्यान नहीं रहता है। पहले भी कई बार मछुआरे श्रीलंकाई क्षेत्र में जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुखों को निमंत्रित कर शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने के दौरान भी भारत ने अपने मछुआरों को श्रीलंकाई की कैद से छोड़े जाने की मांग की थी। श्रीलंका के जल क्षेत्र में पहले भी मछली पकड़ने को लेकर भारतीयों गिरफ्तार किया गया।

बीते सोमवार को 34 भारतीयों को इस आरोप में पकड़ लिया गया। अब तक 128 मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में हैं जो कि भारत से मछली पकड़ते हुए श्रीलंका जा पहुंचे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -