राज्यसभा के उपाध्यक्ष पैनल में 50 फीसद महिलाएं, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किया पैनल का पुनर्गठन
राज्यसभा के उपाध्यक्ष पैनल में 50 फीसद महिलाएं, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किया पैनल का पुनर्गठन
Share:

नई दिल्ली: एक ऐतिहासिक कदम में, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुरुवार को ऐलान करते हुए बताया है कि उन्होंने 50% महिला सांसदों के साथ उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया है। उपराष्ट्रपति ने मानसून सत्र के पहले दिन उच्च सदन में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, ;सदन के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 17 जुलाई, 2023 से उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है, माननीय सदस्यों को यह जानकर खुशी होगी कि 50% उपाध्यक्ष महिलाएं हैं।'

उपराष्ट्रपति ने कहा कि, 'नामांकित सभी चार महिला सांसद पहली बार सदस्य बनी हैं।' धनखड़ ने ट्विटर पर उपाध्यक्षों के पैनल में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को "ऐतिहासिक" करार दिया। बता दें कि, आठ सदस्यीय पैनल में अब 4 महिला सदस्य होंगी, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद पीटी उषा और एस. फांगनोन कोन्याक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद फौजिया खान और बीजू जनता दल सांसद सुलता देव शामिल हैं। बता दें कि, सभापति या उपसभापति की अनुपस्थिति में ये उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता करने के पात्र होते हैं। 

इन चार महिला सांसदों के अलावा, युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के सांसद वी. विजयसाई रेड्डी, भाजपा से घनश्याम तिवारी, तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से एल. हनुमंतैया को पैनल के सदस्य के रूप में घोषित किया गया है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ और 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होने वाली हैं।

अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुए 6,500 तीर्थयात्री

अतीक अहमद को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि, स्पीकर ओम बिड़ला ने किया 11 पूर्व सांसदों के निधन का जिक्र

ADR की रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर विधायक का खुलासा, 1400 करोड़ से अधिक की है 'घोषित' संपत्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -