विमानतल पर काम करने वाली महिलाओं पर गोलीबारी
विमानतल पर काम करने वाली महिलाओं पर गोलीबारी
Share:

कंधार। दक्षिण अफगानिस्तान में विमानतल पर काम करने वाली 5 महिला श्रमिकों और उनके साथ मौजूद चालक की हत्या कर दी गई। दरअसल बंदूकधारियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। यह घटना दक्षिण अफगानिस्तान में हुई। माना जा रहा है कि इस हमले में महिला कर्मचारियों को निशाना बनाकर महिलाओं को डराने का प्रयास किया गया है। दरअसल यहां पर महिलाओं को बाहर कार्य करने को लेकर विद्रोहियों द्वारा धमकियां दी गई थीं इस दौरान महिलाऐं अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान थीं।

इसके बाद महिलाओं पर गोलीबारी की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस घटना के बाद हवाईअड्डे और कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं इस मामले में शमीम खेपलवाक जो कि प्रांत के प्रवक्ता हैं ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि हमलावरों की संभावित संख्या 3 थी और वे मोटरसाइकिल पर सवार थे। दरअसल इन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने महिलाओं को तब निशाने पर लिया जब वे दक्षिण कंधार प्रांत से एक वैन में सवार होकर जा रही थीं।

गोलीबारी से महिलाओं को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी और वाहन चालक की मौत हो गई। दरअसल ये महिलाऐं हवाई अड्डे पर यात्रियों के सामान और अन्य जांच करती थीं ये निजी कंपनी की कर्मचारी थीं। इस घटना को लेकर किसी विद्रोही संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान ने की तालिबान से शांति वार्ता

अफगानिस्तान में एयरबेस पर हुआ हमला

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -