भारतीय इन्कम टैक्स वेबसाइट में उलझ कर रह गए हैं, तो ये 5 वेबसाइट है आपके लिए
भारतीय इन्कम टैक्स वेबसाइट में उलझ कर रह गए हैं, तो ये 5 वेबसाइट है आपके लिए
Share:

आपके लिए लाये हैं 5 ऐसी वेबसाइट जो आपको भारतीय इन्कम टैक्स की वेबसाइट में उलझने से बचा सकते हैं जिससे आप समय पर टैक्स रिटर्न भर पाएंगे और अपना दिमाग पचने से भी बचा पाएंगे।

अब तक देखा गया है की टैक्स रिटर्न भरने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। और वहीं अगर आप कम्प्युटर से जुड़ी बारीकियों से वाकिफ नही हैं तो यह मुश्किल और भी बढ़ जाती है। इसी मुश्किलों से निपटने के लिए ये कुछ वेबसाइट हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकती हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी वेबसाइट हैं जो आसान तरीके से आपको खुद ही टैक्स भरने की सुविधा देती है और कुछ के द्वारा बहुत ही मामूली सी रकम लेकर रिटर्न भरने की आपकी ज़िम्मेदारी अपने सर कर ली जाती हैं।

आइये नज़र डालते हैं इन वेबसाइट पर-

1. Clear Tax - अर्चित गुप्ता द्वारा इस संस्था की नीव 2011 में रखी गयी थी। यह वेबसाइट रिटर्न के मामले में अब तक की सबसे आसान आँकी गयी है। क्यूंकी इसमें रिटर्न से जुड़े हर छोटी बड़ी जानकारी और तरीकों को बड़ी ही आसानी और सरलता से समझाया गया है। Clear Tax के एक्सक्लूसिव तौर पर कर्नाटक सरकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्था है।

2. H&R Block - USA की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक, 1955 में हेनरी और रिचर्ड ब्लॉक द्वारा स्थापित की गयी थी। संस्था की ब्रांच भारत, कनाडा, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी है।

3. TaxSpanner - दिल्ली और बंगलोर से संबंध रखने वाली यह कंपनी 2007 में रजिस्टर की गयी थी। मगर यह कंपनी रिटर्न के बजाए CA सर्विस मुहैया कराती है।

4. MyITReturn - Skorydov Systems Pvt Ltd. का ही एक हिस्सा है, इस कंपनी को 2006 में शुरू किया गया था। कंपनी की वेबसाइट और एप्लिकेशन दोनों ही सादगी और आसान तरीको की वजह से जाने जाते हैं। यह कंपनी भी ClearTax और H&R Block की ही तरह रिटर्न से जुड़ी सुविधा मुफ्त में प्रदान कराती है।

5. MyTaxCafe - कानपुर की यह संस्था भी अपने वेबसाइट की सहूलियत के लिए जानी जाती है। अगर आप खुद से ही सारी प्रोसेस करना चाहते हैं तो सेवाएँ मुफ्त हैं मगर यदि आप CA की सलाह छह रहे हैं तो आपको 499 से 2499 तक रकम चुकानी पड़ सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -