सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने के होते हैं गजब फायदे, एक बार जरूर पढ़े
सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने के होते हैं गजब फायदे, एक बार जरूर पढ़े
Share:

इन दिनों ठंड बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में ठंड के मौसम में नहाना सभी के लिए एक बड़ा टास्क होता है। नहाने से पहले व्यक्ति ठंड के मौसम में 10 बार सोचता है और ठंड में गर्म पानी से नहाना सभी को उचित लगता है। लेकिन ठंडे पानी से नहाने के बड़े फायदे हैं। जी हाँ, ठंड के मौसम में ठंडे पाने से नहाने से बड़े और बेहतरीन फायदे होते हैं और आज हम आपको उन्ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

* यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है- कोल्ड शावर आपको गर्म रखने के लिए रक्त को आपके अंगों में जाने देता है। जी हाँ और अगर हम गर्म पाने से नहाने की बात करें तो यह ठंडे स्नान के प्रभाव को उलटते हुए रक्त को त्वचा की सतह की ओर ले जाने का कारण बनता है। वहीं ठंडे पानी से नहाने से धमनियों को मजबूत बनाने और रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है।


* यह आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा है-  कहा जाता है सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी हो सकती है, जिससे त्वचा में जलन और रैशेज हो सकते हैं। यहां तक ​​कि डैंड्रफ की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। वहीं ठंडे पानी से नहाने से क्यूटिकल्स और पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिससे वे बंद होने से बच जाते हैं। यह त्वचा और स्कैल्प में छिद्रों को भी सील कर सकता है, और गंदगी को अंदर जाने से रोक सकता है।

* जी हां, ठंडा पानी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है- अगर ठंड के दिनों में आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो सफेद रक्त कोशिकाओं का प्रतिशत अधिक होगा और उच्च चयापचय दर होगी। वैसे ऐसा इसलिए है क्योंकि ठंडे स्नान के दौरान शरीर खुद को गर्म करने की कोशिश करता है।

* ठंडे पाने से नहाना तेजी से मांसपेशियों को ठीक करने में सहायता करता है। इसी के साथ यह मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने में मदद करता है। यह कोल्ड कंप्रेशन जैसा है।

* डॉक्टर्स कहते हैं ठंडा पानी डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है और ठंडे पानी का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह मूड को बेहतर बनाता है। 

* हालाँकि इन सभी फ़ायदों के बावजूद, ठंडे पानी से नहाना आपको बीमार भी कर सकता है। सर्दी, खांसी, निमोनिया, गले में जलन (क्योंकि यह शरीर के तापमान के प्रतिकूल है) और बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण ठंडा पानी बन सकता है। सामान्य पानी से नहाए तो यह बेहतरीन है।

आपकी किडनी खराब कर सकती हैं ये चीजें, भूल से भी न खाएं

किडनी को रखना है स्वस्थ तो इन फलों और सब्जियों का करें सेवन

कोविड -19: तमिलनाडु में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 33 नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -