किडनी को रखना है स्वस्थ तो इन फलों और सब्जियों का करें सेवन
किडनी को रखना है स्वस्थ तो इन फलों और सब्जियों का करें सेवन
Share:

किडनी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य करती है। यह ऐसा अंग है जो शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है। यह ऐसे हार्मोन जारी करती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसी के साथ यह हड्डियों को स्वस्थ भी रखती है। कहा जाता है किडनी का खयाल न रखने पर किडनी फेल, किडनी स्टोन का बनना, किडनी सिस्ट आदि जैसी समस्या होने लगती है। हालाँकि आप इनसे बच सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आप कुछ प्राकृतिक आहार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनसे आपको बड़े लाभ होंगे।


लाल शिमला मिर्च – लाल शिमला मिर्च में पोटैशियम की मात्रा कम होती है और इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी के साथ-साथ फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन बी6 होता है। जी हाँ और इस सब्जी में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा किडनी को स्वस्थ रखता है।

फूलगोभी – फूलगोभी में फोलेट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा किडनी के लिए फायदेमंद होती है।

गोभी – गोभी में कोलेस्लो इंग्रेडिएंट फाइटोकेमिकल्स का एक अच्छा सोर्स है। यह किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करता है। 

लहसुन – लहसुन  का हर दिन सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह गुर्दे के लिए फायदेमंद है।

प्याज – प्याज में फ्लेवोनोइड्स होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट किडनी को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

चने से लेकर आलू मटर तक की सब्जी मोम की तरह आपके पेट की चर्बी कर देगी खत्म

अंगूर – अंगूर में फ्लेवोनोइड्स गुण होते हैं। ये किडनी को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है।

स्ट्रॉबेरी – स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी और मैंगनीज से भरपूर होती है। ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

चेरी –  चेरी में फाइटोकेमिकल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है।

अंडे का सफेद भाग – अंडे का सफेद भाग हेल्दी प्रोटीन से भरा होता है और यह आवश्यक अमीनो एसिड दे सकता है। यह किडनी के लिए एक हेल्दी फूड है।

ठंड में अगर आप भी नहाते हैं गर्म पानी से तो पहले जान लीजिये होने वाले यह गंभीर नुकसान

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, सेहत के लिए है बहुत खतरनाक

अगर आपको भी लगती है बहुत ठंड तो इन 5 बीमारियों का है संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -