गुरुग्राम में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR सहित कई जगह बारिश
गुरुग्राम में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR सहित कई जगह बारिश
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम इन दिनों करवट बदल रहा है। दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बारिश हुई है। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 82 में वाटिका सिटी में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ये लोग पार्क और ग्रीन लैंड को संवारने का कार्य कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी बीच अचानक बिजली गिरी, जिसमें चारों झुलस गए। घायलों को मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। ये पूरी घटना सोसायटी के एक फ्लैट में लगे बाहरी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में बिजली गिरने के बाद चारों लोग गिरते हुए नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। जिसके बाद से मौसम में ठंडक देखी गई। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी चालू हो गई है। कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है। जबकि घाटी के शेष हिस्सों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा जम्मू और पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुलमर्ग केरन और माछिल सहित कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में गुरुवार की रात से बर्फबारी चालू हुई। मौसम विभाग के अनुसार करानाह और केरन इलाकों में ढाई फुट जबकि माछिल में 2 फुट बर्फ पड़ी है। गुलमर्ग और बारामुला शहरों में भी बर्फ़बारी हुई है।

फरवरी में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में हुई 5.03 प्रतिशत की वृद्धि

गडकरी ने ऑटो इंडस्ट्री को मेक इन इंडिया को अपनाने के लिए कहा

शेयर बाजार में आई गिरावट, 487 अंक टूटा सेंसेक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -