यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर दिखा रफ़्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर दिखा रफ़्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत
Share:

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर एक बार रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम लिए अस्पताल पहुंचा दिया है।  

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलेदा कट के करीब एक टाटा 407 गाड़ी नंबर डीएल 1 LM 1455 जो दिल्ली से फल और लहसुन-प्याज आदि लेकर आगरा की ओर जा रही थी, अगले पहिये में पंक्चर होने की वजह से डिवाइडर कूदकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई। इस दौरान आगरा की ओर से आ रही ब्रेजा गाड़ी नंबर यूपी 80 EL2448 टाटा 407 से टकरा गई।

इस हादसे में ब्रेजा गाड़ी में सवार नितिन शर्मा पुत्र छैल बिहारी, उर्वशी पत्नी नितिन शर्मा, उषा शर्मा, सतीश चौधरी और एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिनमें से 4 लोगों की जान चली गई है। एक व्यक्ति आईसीयू में एडमिट है। मृतक सतघरा कॉलोनी थाना छाता मथुरा के निवासी हैं। पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है।   

कर्नाटक राज्य प्रतीक वाले सोने के सिक्कों को बेचने पर कर रहा है विचार: मुरुगेश निरानी

चायनीज़ एप स्टोर से हटाया गया जैक मा का UC Browser, सामने आई बड़ी वजह

15 साल की नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर हो रहा था निकाह, स्वाति मालीवाल ने रुकवाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -