मुंबई-नासिक मार्ग पर हुई कार-बस की टक्कर, 4 लोगों की मौत
मुंबई-नासिक मार्ग पर हुई कार-बस की टक्कर, 4 लोगों की मौत
Share:

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक मार्ग पर बीते रविवार को एक कार सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है इस मामले में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। जी दरअसल इस बारे में जानकारी भिवंडी पुलिस ने आज दी है। इस घटना को भिवंडी डिविजन क्षेत्र में कोंगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिम्पलास गांव का बताया जा रहा है। इस मामले में मिली जानकारी को माने तो दुर्घटना बीते रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई है।

इस मामले के बारे में भिवंडी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी का कहना है कि, 'कार चालक ने संभवत: वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार सड़क पर डिवाइडर से जा टकरायी। उसके बाद कार फिर सड़क पार कर सामने से आती एक निजी बस से टकरा गयी।' इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि बस मुंबई से शिरडी जा रही थी। यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे पिम्पलास गांव के पास हुई है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए है।

इस मामले में मृतकों की पहचान गोकुल गावते (29), पंकज जावले (29), कार चालक ज्वाला वी बी सिंह (27) और गौरव सुधीर सिंह (27) के रूप में हुई है। इसके अलावा बस के दो यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा उनका उपचार जारी है।

कटक में प्राइवेट अस्पताल में हुआ मेजर फायर ब्रेक

हिमांशी के नए फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

अमित पंघाल को ईरानी बॉक्सिंग लीग के लिए मिला आमंत्रण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -