34 मुस्लिम देश बनाएगे नया सैन्य गठबंधन
34 मुस्लिम देश बनाएगे नया सैन्य गठबंधन
Share:

रियाध: सऊदी अरब ने एलान किया है कि मुख्य रूप से 34 मुस्लिम देश आतंकवाद से लड़ने के लिए एक नया सैन्य गठबंधन बनाएगे. इस तैयारी में संयुक्त संचालन केंद्र, सऊदी राजधानी रियाद में स्थापित भी किया जा रहा है. एशिया, अफ्रीका और सऊदी अरब दुनिया के मुस्लिम देशों को गठबंधन में शामिल कर रहे हैं. लेकिन सैन्य गठबंधन में सऊदी अरब के मुख्य क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी ईरान और सीरिया शामिल नहीं है. 

सऊदी रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा नए गठबंधन में इराक, सीरिया, लीबिया, मिस्र और अफगानिस्तान में चरमपंथियों के खिलाफ प्रयासों का समन्वय किया जाएगा. प्रिंस मोहम्मद ने कहा, "आतंकवाद के कारण इस्लाम की छबि बिगड़ रही है. वर्तमान में हर मुसलमान व्यक्तिगत रूप से आतंकवाद से लड़ रहा है. इसलिए समन्वय प्रयासों बहुत महत्वपूर्ण है."

34 सदस्यों की सूची में सऊदी अरब, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, चाड, कोमोरोस, जिबूती, मिस्र, गैबॉन, गिनी, आइवरी कोस्ट, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मालदीव, माली, मोरक्को, मॉरिटानिया, नाइजर, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीस्तीन, कतर, सेनेगल, सियरा लियोन, सोमालिया, सूडान, टोगो, ट्यूनीशिया, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -