इस्लामाबाद : पाकिस्तान में जोरदार बारिश होने से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में पानी भर गया तो कुछ ऐसे क्षेत्र भी थे जहां पर सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। कुछ लोग भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे तो कुछ तेज़ बारिश के चलते राह में ही शेड मिलने पर ठहर गए।
बारिश से तापमान में कमी आई लेकिन तूफानी बारिश के चलते करीब 31 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर 47 लोग घायल हो गए। बारिश का सर्वाधिक असर बलूचिस्तान प्रांत में रहा। दरअसल बलूचिस्तान में गुरूवार को ही बारिश हो गई थी इसके बाद देश के अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
बारिश को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने कहा कि बलूचिस्तान में 17 कबाइली क्षेत्र में 13 लोग मारे गए जबकि पख्तूनख्वा प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश के चलते करीब 47 लोग घायल हो गए। बारिश के कारण करीब 53 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।